राजकोट: नगर निगम की बस ने वाहनों और पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राजकोट: गुजरात में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां राजकोट शहर में बुधवार सुबह स्थानीय नगर निगम की एक बेकाबू बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की.

डीसीपी जगदीश बांगड़वा ने बताया

यह दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. CCTV फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहनों और कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया. डीसीपी जगदीश बांगड़वा ने बताया, “राजकोट नगर निगम (RMC) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.”

आक्रोशित भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

गांधीग्राम पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबब करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई. दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ की. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की और जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This