Rajnandgaon: बाल संप्रेषण गृह से फरार हुई तीन लड़कियां, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के निलगिरी पार्क स्थित बालिका संप्रेषण गृह में निरुद्ध तीन बालिकाएं गार्ड और हाउस मेड को बंधक बना कर फरार हो गई. तीनों पर आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी है.

गार्ड और हाउस मेड को बंधक बना स्कूटी लेकर हुई फरार
राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि रात में हमें सूचना मिली की बालिका संप्रेषण गृह में निरूद्ध तीन अपचारी बालिकाएं गार्ड और वहां के हाउस मेड को बंधक बनाकर स्कूटी लेकर फरार हो गई है.

तीनों बालिकाओं पर दर्ज है आपराधिक मामले
फरार तीनों बालिकाओं पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें दो बालिकाओं पर धारा 302 का मामला दर्ज है. वहीं, एक अन्य बालिका पर 294, 323 और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत है.

महिला होमगार्ड ने पकड़ना चाहा, लेकिन हो गई फरार
मामले में किसी भी कर्मचारी की संलिप्त अभी सामने नहीं आई है. जांच की जा रही है. वहां तैनात महिला होमगार्ड ने बहादुरी दिखाई गई, लेकिन किसी भी तरीके से तीनों बालिकाएं भागने में कामयाब हो गई. तीनों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version