राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जेल पहुंची पुलिस, दो आरोपियों को लिया रिमांड पर, करेगी पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Theft of Ram Mandir Offerings: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार जारी है. इस मामले में पुलिस बुधवार की सुबह जिला जेल से आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे की कस्टडी रिमांड के लिए लेकर निकली. सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई.

पुलिस दोनों आरोपियों से करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज 

इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया. मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर में दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करेगी. पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा सकती है.

अब तक नगदी, आभूषण और दो चार पहिया वाहन बरामद

इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है और उनकी निशानदेही पर नगदी, आभूषण तथा दो चार पहिया वाहन बरामद कर चुकी है. रमाशंकर मिश्रा के पास से पहले करीब सात लाख रुपये बरामद हुए थे, जबकि गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है.

सात दिन की पुलिस ने मांगी थी रिमांड

मालूम हो कि अदालत ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गढ़ना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की है. विवेचक आशुतोष तिवारी ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 14 घंटे की रिमांड स्वीकृत की. अब पुलिस दोनों आरोपियों को कस्टडी में ले चुकी है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This