राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ, आरोपी अविनाश ने उगले राज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Case: रामनगरी अयोध्या में स्थित राम मंदिर में दान गबन मामले की जांच में तेजी आ गई है. रविवार को जांच के लिए विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचे. उन्होंने जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ शुरू की.

इस पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों की माने तो, पुलिस कस्टडी में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान करीब 19 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम का खुलासा किया है. अब जांच एजेंसियां इस रकम के संबंध में मिले इनपुट का सत्यापन कर रही हैं.

साथ ही बरामदगी की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, मामले में आरोपी और उनके परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है. इन खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की रकम बैंकिंग सिस्टम के जरिए कहीं ट्रांसफर या खपाई तो नहीं गई है.

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी का बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों से मिलान कर रही हैं. जिन-जिन खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं, उनकी भी गहन जांच-पड़ताल हो रही है.

इससे पहले विवेचक ने आरोपियों से पूछताछ की अनुमति के लिए शनिवार को न्यायालय में आवेदन किया था. इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. इसके बाद वह जिला जेल पहुंचे. पूछताछ के दौरान दान की रकम के गबन, धन के लेन-देन, रकम के बंटवारे और अन्य संदिग्ध पहलुओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई. जांच टीम आरोपियों के बयानों का मिलान अब तक एकत्र साक्ष्यों और दस्तावेजों से भी करते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This