विमानों से एयरलाइन का संबंध नहीं…,कानूनी तौर पर विदेशी कंपनी को बेचे गए बोइंग 777-200 विमान: सउदिया

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudia Boeing Aircraft: सऊदी अरब की नेशनल एयरलाइन ‘सउदिया’ ने शनिवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन खबरो पर सफाई दी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सउदिया ने अपने पुराने बोइंग 777-200 विमानों को एक ऐसी एयरलाइन को ट्रांसफर किया है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगे हुए हैं.

सउदिया एयरलाइन ने कहा कि ये विमान 7 जून, 2023 को सऊदी अरब के बाहर रजिस्टर्ड एक कंपनी को बेचे गए थे और यह सौदा सभी लागू कमर्शियल और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किया गया था. ऐसे में मीडिया में जो खबर चल रही है उस रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है.

बिक्री के बाद विमानों से रिश्ता नहीं

सउदिया एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि बिक्री पूरी होने के बाद से सउदिया का इन विमानों से कोई ऑपरेशनल या कमर्शियल संबंध नहीं रहा है. इस दौरान, एयरलाइन ने खरीदार की पहचान या कोई और जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि सौदे की शर्तों की वजह से खरीदार के बारे में नहीं बताया गया है.

बता दें कि सउदिया एयरलाइन का यह बयान उस वक्त आया, जब खबरों और ऑनलाइन पोस्ट में सउदिया के पुराने विमानों का संबंध प्रतिबंधों का सामना कर रही एक एयरलाइन से जोड़ा गया. इसके बाद एयरलाइन ने इन विमानों के बाद के इस्तेमाल या ऑपरेशन से खुद को सार्वजनिक रूप से पूरी तरह अलग कर लिया.

 

दरअसल, बोइंग 777-200 विमानों के साथ हमारा किसी भी प्रकार का ऑपरेशनल या कमर्शियल संबंध नहीं है, जो पहले एयरलाइन के पास थे. ये विमान 7 जून, 2023 को लागू कमर्शियल और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत सऊदी अरब के बाहर रजिस्टर्ड एक कंपनी को बेचे गए थे.

सउदिया 8 दशक पुरानी एयरलाइन

मालूा हो कि सउदिया को पहले ‘सऊदी अरेबियन एयरलाइंस’ के नाम से जाना जाता था. इस एयरलाइन की शुरुआत आठ दशक पहले, साल 1945 में हुई थी. यह सऊदी किंगडम की सबसे पुरानी एयरलाइन है. सउदिया एयरलाइन आज के समय में तकरीबन 149 पैसेंजर विमानों का बेड़ा (फ्लीट) ऑपरेट करती है. इसमे  A320, A321 और A330 फैमिली के 95 एयरबस जेट शामिल हैं.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This