Ramban Accident: रामबन में गहरी खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramban Accident: रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दुर्घटना हो गई.जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा तेल टैंकर हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. चालक का शव बरामद कर उसकी पहचान मे जुट गई.

तेल गिरने से आग लगने की घटना भी सामने आई
जानकारी के मुताबिक, जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक तेल टैंकर रामबन के बैटरी चश्मा क्षेत्र में खाई में लुढ़क गया. टैंकर कई पलटा खाते हुए करीब 15 सौ फीट नीचे बिसलेरी नाले में जा गिरा. टैंकर के गिरने के दौरान जगह-जगह तेल भी बिखर गया. इससे आग लगने की घटना भी सामने आई.

कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर तक पहुंची टीम
दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम टैंकर तक पहुंची. दुर्घटना में टैंकर चालक की मौत हो गई. उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस मृत चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This