रामपुर में वारदात: गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या, जिला पंचायत परिसर में हुई घटना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up Rampur Murder: यूपी के रामपुर में सनसीखेज वारदात हुई है. यहां बुधवार को एक वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात जिला पंचायत परिसर में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर घटना की जांच में जुट गई.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फारूक खान जिला कलेक्ट्रेट रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं. यह घटना जिला पंचायत परिसर से जुड़ी बताई जा रही है. जहां किसी विवाद के दौरान गोली चलने अधिवक्ता फारूक खान घायल हो गए.

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल बताई जा रही है. यहां तैनात एक बाबू से अधिवक्ता का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद में बाबू ने फारूक खान को गोली मार दी.

पुलिस ने अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है. उधर, इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version