दुष्कर्म मामला: जेल से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को लखनऊ ले गई पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतापुरः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को यूपी के सीतापुर जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद सांसद राकेश राठौर को लखनऊ ले जाया गया. वहां विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उनका वॉयस सैम्पल लिया जाएगा. सांसद को लेकर विवेचक अनूप शुक्ला लखनऊ बोलेरो से लखनऊ के लिए निकले.

मालूम हो कि सांसद पर 17 जनवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था. दावा था कि उसमें पीड़िता और सांसद की आवाज है. सांसद ने यह स्वीकार कर लिया था कि यह आवाज उनकी ही है.

इसके बाद भी सीजेएम कोर्ट ने उनके अधिवक्ता को सैंपल कराने को कहा था. मंगलवार को पुलिस लाइन से पुलिस बल मुहैया कराया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सांसद को विवेचक जेल से लेकर लखनऊ निकल गए.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version