आजम परिवार को राहतः 15 महीने बाद जेल से बाहर आए अब्दुल्ला आजम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरदोईः सपा के वरिष्ठ नेता आजम परिवार को बड़ी राहत मिली है. मंगलवार की सुबह रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम हरदोई जिला कारागार से रिहा हो गए. उनकी रिहाई को लेकर मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और रामपुर की चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में रामपुर और मुरादाबाद से लोग जिला कारागार के गेट पर सुबह ही पहुंच गए थे.

मालूम हो कि 22 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद अब्दुल्ला आजम ने किसी से कोई बात नहीं की और रामपुर से आए लोगों का आभार जताते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और न ही पत्रकारों से कोई बात की.

अब्दुल्ला आजम खां की 42 मामलों में जमानत होने के बाद सोमवार को कोर्ट से रिहाई के परवाने जारी हुए थे. रिहाई के परवाने मिलते ही हरदोई जेल प्रशासन ने मंगलवार को दोपहर में अब्दुल्ला को जेल से रिहा कर दिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version