Rewari: मां ने बेटा-बेटी संग खाया जहर, तीनों की मौत, पति ने भी की थी आत्महत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rewari: हरियाणा से दुखद खबर आ रही है. यहां रेवाड़ी में बीती देर शाम एक महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ जहरीला पर्दाथ खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

घटना के समय सास गई थी बाजार
जानकारी के अनुसार, शहर के राव तुलाराम विहार नारनौल रोड निवासी अनिल कुमारी (39 वर्ष) ने 12 वर्षीय बेटा ऋषभ और 18 वर्षीय बेटी स्वीटी के साथ बीते सोमवार की देर शाम जहर खा लिया. घटना के समय अनिल कुमारी की सास कुछ सामान लेने बाजार गई थी.

बच्ची ने कहा, दादी हमने जहर खा लिया है
जब सास घर पहुंची तो देखा की तीनों को उल्टियां हो रही थी. इस दौरान बच्ची ने कहा कि दादी, हमने जहर खा लिया है. घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी.

चिकित्सकों ने अनिल कुमारी और उनकी बेटी स्वीटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की गंभीर हालत को दोखते हुए गुरुग्राम रेफर किया गया था. गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

अनिल कुमारी के पति ने तीन महीना पहले की थी आत्महत्या
तीनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि अनिल कुमारी के पति ने करीब 3 महीना पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अनिल कुमार और बच्चों की मौत के बाद अब घर में उसकी बुजुर्ग सास ही एकमात्र महिला बची है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

LG Electronics India को कस्टम्स ड्यूटी को लेकर मिला 153.58 करोड़ रुपए का नोटिस

LG Electronics India Custom Duty Notice: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को कस्टम अधिकारियों की ओर से 153.58 करोड़ रुपये...

More Articles Like This

Exit mobile version