मैक्सिको में बढ़ती हिंसा: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी ये सलाह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

El Mencho: दूतावास ने मैक्सिको में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा अभियानों के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है.

एल मेंचो की मौत से भड़की हिंसा

यह एडवाइजरी उस सैन्य कार्रवाई के बाद जारी की गई है, जिसमें मैक्सिको के सबसे कुख्यात ड्रग कार्टेल सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा केरवेंटेस उर्फ एल मेंचो को मार गिराया गया. वे जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख थे. मेंचो मैक्सिको व अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में शामिल थे. एक ऑपरेशन के दौरान मैक्सिकन सेना ने पश्चिमी राज्य जलिस्को में उन्हें ढेर किया.

सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा

सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा कि जलिस्को राज्य (प्यूर्टो वल्लार्ता, चापाला और ग्वाडलाहारा), तामाउलिपास राज्य (रेनोसा सहित अन्य नगरपालिकाएं), मिचोआकान, गुएरेरो और नुएवो लियोन के कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियां जारी हैं. ऐसे में भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

दूतावास ने नागरिकों को कानून-व्यवस्था से जुड़े अभियानों के आसपास के इलाकों से दूर रहने, स्थानीय मीडिया पर नजर रखने, अनावश्यक बाहर न निकलने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है. आपात स्थिति में 911 पर संपर्क करने की सलाह भी दी गई है. साथ ही भारतीयों से अपने परिवार और मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी नियमित रूप से देते रहने की सलाह दी गई है.

Latest News

Goa Ujjwala Yojana 2026: हर साल 3 LPG सिलेंडर का खर्च उठाएगी सरकार, खाते में आएंगे 3000 रुपये, जानें कैसे करें आवेदन

Goa Ujjwala Yojana 2026 के तहत पात्र परिवारों को हर साल तीन घरेलू LPG सिलेंडर या PNG के खर्च के बराबर ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 9 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर होने लगेगी. योजना के लिए कोई इनकम लिमिट नहीं है.

More Articles Like This