Road Accident: कांगड़ा के हरसर में हादसा, पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां कांगड़ा जिले में थाना जवाली के हरसर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना कीज जांच-पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, जवाली के हरसर में अचानक तेज रफ्तार बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई. चालक सहित अन्य दोनों लोग इसके नीचे आ दब गए. दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर को हटाया और युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.मृतकोंमें पनाथल निवासी रोमी पुत्र पप्पी सहित दो अन्य प्रवासी युवक शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version