बिहार में सड़क हादसा: स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, चार युवकों की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैमूर: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार की सुबह भभुआ-मोहनियां पथ पर सेमरियां गांव के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

बाइक से गांव लौट रहे थे चारों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार चार युवक भभुआ से अपने गांव बारे जा रहे थे. इसी दौरान सेमरिया के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक टकरा गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल चौथे युवक को सदर अस्पताल भेजवाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत पेड़ से टकरा गई. मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव का पुत्र वीरेंद्र कुमार (22 वर्ष) स्व. पप्पू तिवारी का पुत्र सन्नी देवल तिवारी (22) मंटू चौधरी का पुत्र आदर्श चौधरी (21) और प्रभु गोंड का पुत्र विकास कुमार गोंड (23 वर्ष) के रूप में हुई.

हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया. चार युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया. मामले की जांच-पड़ताल करते हुए फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

‘मुझे अपने ससुराल वालों से प्यार है’… ‘बंधुआ मजदूर’ वाले बयान के बाद जेडी वेंस ने दी सफाई

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपनी "बंधुआ मजदूरों" वाली टिप्पणी पर सफाई...

More Articles Like This

Exit mobile version