चमोली में सड़क हादसाः खाई में गिरी बेकाबू कार, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamoli Accident: उत्तराखंड से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां चमोली में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, चमोली में रविवार दोपहर कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

बताया गया है कि यह दुर्घटना में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई. कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई. वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दर्शन राम (54 वर्ष) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी (60 वर्ष) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

PoJK की जनता PAK रक्षा मंत्री के बयान पर भड़की, सड़क पर उतरे हजारों महिला-पुरुष

PoJK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार 17वें दिन भी जारी रहा....

More Articles Like This