Road Accident in Karnataka: जीप-ट्रक की टक्कर, मासूम सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident in Karnataka: कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर रही है. यहां बुधवार की देर रात कालाबुरागी जिले में ट्रक और जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच एक मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

घायल महिला का चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार की देर रात अफजलपुर कस्बे के बाहरी इलाके में तालुक कार्यालय के पास हुआ. जीप और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 वर्षीय पूजा डोड्डामणि को गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय संतोष, 55 वर्षीय शंकर, 50 वर्षीय सिद्दम्मा और पांच वर्षीय हुचप्पा के रूप में हुई. बताया गया है कि सभी अफजलपुर कस्बे के पास मडयाला गांव के निवासी थे.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, जीप अफजलपुर से मल्लाबाद की ओर जा रही थी. इसी दौरान कलबुर्गी से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This