पाकिस्तान में सड़क हादसा: खाई में गिरी बेकाबू वैन, 16 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Accident: पाकिस्तान में भीषण सड़क हदसा हुआ है. यहां दक्षिणी पाकिस्तान में एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में हुआ.

गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे थे लोग मजदूर
जानकारी के मुताबिक, कोल्ही जनजाति के सदस्यों को लेकर वैन पंजाब प्रांत के लापारी से सिंध प्रांत के बादिन जा रही थी. पहाड़ी क्षेत्र में वैन चालक रफ्तार तेज होने की वजह से वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डिप्टी कमिश्नर गजनफर कादरी ने बताया कि यह हादसा सोमवार हुआ. वैन में मजदूर सवार थे, जो बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे. सूत्रों की माने तो, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version