पठानकोट में सड़क हादसाः बेकाबू बस ने चार लोगों को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने बस को किया आग के हवाले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Accident: पठानकोट से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास हाई स्पीड एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया.

रफ्तार तेज होने से चालक ने खोया नियंत्रण 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस का चालक अचानक संतुलन खो बैठा. अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए.

गंभीर बनी है घायलों की हालत

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना से आक्रोशित ग्रामीण घेरकर बस को रोक लिया और हो-हल्ला के बीच उसमें आग लगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचे. फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This