सऊदी अरब में सड़क हादसाः नौ भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia: सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है. इस बारे में जेद्दा में भारतीय मिशन ने जानकारी दी है. मिशन ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ. उसने बताया कि वह हादसे में मृत हुए लोगों के परिवारों के संपर्क में है. इसके अलावा, वह सऊदी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे अपना समर्थन दे रहे हैं.

एक्स पोस्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है. जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों व परिवारों के संपर्क में है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं.’ उन्होंने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है, जहां हादसे को लेकर मृतकों और घायलों के परिजन संपर्क कर सकते हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख, कहा…
इस हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि वह दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर ‘दुखी’ हैं. एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात हुई, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं.

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version