Rohtak: दिनदहाड़े फाइनेंसर पर गोलियों की बौछार, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohtak: हरियाणा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर एक फाइनेंसर को मौत की नींद सुला दिया. यह वारदात रोहतक के सुनारिया गांव में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता था. उसने गांव में ही कार्यालय खोल रखा था. दोपहर करीब दो बजे वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था. इसी दौरान एक कार आकर रुकी. कार में से उतरे युवक कार्यालय के अंदर घुसे और रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. एक गोली रवींद्र की आंख के पास, एक गाल व दो कूल्हे में लगी.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए. इससे पहले हमलावर मौके से फरार हो गए. तत्काल लोग घायल रवींद्र को पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आंशका है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This