Plane crash In Russia: रूस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बड़ा विमान हादसा हो गया. एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी टीएएसएस ने बुधवार को बताया कि रूस का एक एंटोनोव-26 सैन्य परिवहन विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है.
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार, 31 मार्च की शाम (मॉस्को समयानुसार लगभग 18:00 बजे) हुआ. विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था, तभी अचानक नियंत्रण कक्ष से इसका संपर्क टूट गया.
कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल का पता लगा
खोज और बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल का पता लगाया. घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में सवार 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्री मारे गए हैं. बचावकर्मियों को मौके पर कोई भी जीवित नहीं मिला.
प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर, विमान के मलबे पर किसी भी बाहरी हमले या प्रभाव के संकेत नहीं मिले हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस स्तर पर तकनीकी खराबी ही दुर्घटना का सबसे संभावित कारण नजर आ रही है. घटना की जांच की जा रही है.

