Russia: अमेरिका के तेल कंपनियों पर रोक के बाद EU ने भी पुतिन को दिया झटका, छद्म तेल बेड़े पर लगाया बैन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia: यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने भी रूस के छद्म तेल बेड़े पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही यूरोपीय संघ ने रूस से होने वाले एलएनजी आयात पर भी नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. डेनमार्क के यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने गुरुवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की.

‘आज यूरोप और यूक्रेन के लिए एक अच्छा दिन’

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान रूस पर लगे प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा, ‘आज यूरोप और यूक्रेन के लिए एक अच्छा दिन है.’ 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के भीतर रूसी राजनयिकों की आवाजाही को सीमित करने पर भी सम्मेलन में सहमति बनी. नए प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस के तेल उद्योग पर दबाव बनाना और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर लाना है. अमेरिका का मानना है कि रूस के तेल उद्योग ही यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषण दे रहा है. यही वजह है कि अब अमेरिका और पश्चिम के देश रूस की इसी ताकत पर वार कर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version