‘टटीरी’ गाने से मुश्किलों में फंसे रैपर बादशाह! नहीं पहुंचे महिला आयोग, अब होगी गिरफ्तारी, शो भी बंद

Haryana: टटीरी गाने से विवाद में फंसे सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. नोटिस देने के बावजूद वह शुक्रवार को हरियाणा महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए. आयोग ने सख्ती दिखाते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं. उनकी गिरफ्तारी के आदेश आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने दिए हैं. चेयरपर्सन भाटिया ने कहा कि हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए आयोग हमेशा तत्पर है.

बादशाह के पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को रैपर बादशाह के पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए. चेयरपर्सन भाटिया ने कहा कि कहीं भी बादशाह का शो नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश में सभी जगह नोटिस भेजा गया. साथ ही बादशाह के पासपोर्ट को भी जब्त करने की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड महिला आयोग भी इस मामले में हरियाणा का सहयोग करेगा.

बादशाह ने गलती के लिए मांगी माफी

इससे पहले बादशाह के वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि बादशाह ने जो गलती की उसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. एडवोकेट ने कहा कि बादशाह पहले से ही तय कार्यक्रम की वजह से आज आयोग के सामने नहीं पेश हो पाए और वह आयोग के सामने उनका पक्ष रखने आएं हैं.

लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल

सिंगर बादशाह का हाल ही में एक गाना आया था, जिसमें वह लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. हरियाणा रोडवेज की बस पर यह गाना शूट किया गया था, जिसके लिए कोई परमिशन भी नहीं ली गई थी. विवाद होने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. हरियाणा महिला आयोग ने भी गाने पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को नोटिस भेजा था. हालांकि, विवाद के बाद बादशाह ने इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटा दिया था और साथ ही माफी भी मांगी थी. हालांकि, शुक्रवार को महिला आयोग ने बादशाह को बुलाया था.

इसे भी पढ़ें. Tehran Blast: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शन के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Latest News

रूस से तनाव के बीच यूरोपीय संघ आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ाएगा सुरक्षा, भारत पर भी पड़ सकता है असर

EU Arctic Security: आर्कटिक क्षेत्र में यूरोपीय संघ सुरक्षा मजबूत करेगा. इसके लिए संघ ने नई रणनीति पेश की...

More Articles Like This

Exit mobile version