यूक्रेन पर रूस का हमला: जेलेंस्की बोले- मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस की ओर से रातभर बड़े हवाई हमले किए गए. इस हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. यह जानकारी मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दी. जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुल 12 लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है और हमले में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं. जिन लोगों ने अपने परिवार और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

हमले के बाद कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. जेलेंस्की ने बताया कि कीव और आसपास के क्षेत्र में ही करीब 350 राहतकर्मी हमले के बाद के हालात से निपटने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि हमले में बड़ी संख्या में जेट से चलने वाले ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. आवासीय इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है.

हमलों को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

जेलेंस्की के मुताबिक, बोरिस्पिल में पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हुई और 50 लोगों को वहां से निकाला गया. शहर में चार लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि ओडेसा और आसपास के क्षेत्र में भी पिछली शाम से निर्देशित हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं. इन हमलों की वजह से हजारों परिवार बिजली के बिना रह गए हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है.

उन्होंने कहा कि रोमानिया से लगी सीमा पर एक सीमा चौकी को जानबूझकर निशाना बनाया गया. निर्यात से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. जेलेंस्की ने बताया कि कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत हुई. खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहीव, जाइटोमिर, सूमी और द्नीप्रो क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया.

रूस पर नागरिकों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हमले करने का आरोप जेलेंस्की ने लगाया. उन्होंने कहा, “रूस हमेशा अपने हमलों की योजना इस तरह बनाता है कि लोगों के जीवन को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचे और वह तभी सफल होता है, जब हवाई रक्षा क्षमताएं पर्याप्त नहीं होतीं.” उन्होंने यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव की क्षमता उपलब्ध कराने में मदद करने वालों का आभार जताया और कहा कि इस सहायता को बढ़ाना बेहद जरूरी है.

पुतिन का नाम लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने कहा, “रूसी आतंक के शिकार लोगों की संख्या सीधे तौर पर सहायता के हर नए पैकेज पर निर्भर करती है. मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जो यूक्रेन को अधिक मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं.” इससे पहले जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर और अधिक युद्ध की इच्छा रखने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि रूस के बारे में यूक्रेन और उसके सहयोगियों की सभी खुफिया जानकारी तथा संकेत बताते हैं कि रूसी नेता व्यक्तिगत रूप से और युद्ध चाहते हैं.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This