रूस ने 29 ड्रोनों से यूक्रेन के सात क्षेत्रों पर किया हमला, 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कीवः रूसी सेनाओं ने 29 ड्रोनों से यूक्रेन के सात क्षेत्रों पर रातभर हमला किया. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मंगलवार को यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान जारी कर दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए 29 ड्रोनों में से 28 को मार गिराया है.

क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव और यूक्रेनी आंतरिक मामलों के मंत्रालय के टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर दिए गए बयानों के मुताबिक, इस ड्रोन हमले में खार्किव में चार निजी आवास, 25 ट्रक और बसें क्षतिग्रस्त हो गईं. पांच लोग घायल हो गए.

गवर्नर ने कहा
गवर्नर ने कहा कि मिसाइल हमले में परिवहन बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया और शहर में दो और लोग घायल हो गए. निप्रॉपेट्रोव्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए दो ड्रोनों ने बाहरी इमारतों को नुकसान पहुंचाया, क्षेत्र के गवर्नर ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी.

यूक्रेनी सेना के मुताबिक, खेरसॉन इलाके में तीन शाहेड-प्रकार के ड्रोनों को मार गिराया गया, जबकि ओडेसा क्षेत्र में 14 और ड्रोनों को मार गिराया गया. बाकी ड्रोनों ने माइकोलाइव, चेर्कासी और किरोवोहराद इलाकों को निशाना बनाया. रूस ने इस वसंत में यूक्रेन के आसपास ड्रोन और मिसाइल हमलों को बढ़ा दिया है, जिससे उसके ऊर्जा बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This