रूस ने यूक्रेन पर किया हमला: कीव पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: शुक्रवार की रात से शनिवार को तड़के तक रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया

टेलीग्राम पर कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला एक रिहायशी इमारत मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई. इमारत के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं, इमारत के आंगन में आग भी लग गई. क्लिचको ने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले की एक अन्य रिहायशी इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का हिस्सा ढह गया. यहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना है. उन्होंने बताया कि राजधानी के डारनित्स्की जिले में गोदामों में भी आग लग गई है.

एक हफ्ते में कितने लोगों की हुई मौत

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब दो दिन पहले ही रूस ने पूरे यूक्रेन में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया था. उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. वहीं, रूस की एक मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में भी प्रवेश कर गई थी.

जेलेंस्की अमेरिका से किन हथियारों की कर रहे मांग?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगी देशों से पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, ताकि रूस के मिसाइल हमलों का प्रभावी जवाब दिया जा सके. शुक्रवार की देर रात जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने इसी सप्ताह वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बैठक पर भी चर्चा की. जेलेंस्की ने उस बैठक को “सकारात्मक और उपयोगी” बताया.

टेलीग्राम पर जेलेंस्की ने लिखा, “हमारे देश पर रूस के हवाई हमले लगातार जारी हैं. हवाई रक्षा प्रणाली, विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए पैट्रियट सिस्टम के इंटरसेप्टर, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं.”

Latest News

अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बनेगा विजन डाक्यूमेन्ट: डा. दिनेश शर्मा

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version