Russia: रूस में उड़ान के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, सवार हैं 22 लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia: रूस से बड़ी खबर आ रही है. यहां शनिवार को रूस का एक हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है. हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जिस समय लापता हुआ, उस उसमें तीन क्रू के सदस्यों सहित कुल 22 लोग सवार थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के एमआई-8टी हेलीकॉप्टर ने शनिवार को रूस के पूर्वी इलाके में स्थित कामाचाटका पेनिसुला से उड़ान भरी थी. हेलीकॉप्टर में तीन क्रू सदस्यों सहित कुल 22 लोग सवार थे.

रूस की संघीय हवाई यातायात एजेंसी ने बताया कि हेलीकॉप्टर वचकाझेट्स बेस से उड़ा था, लेकिन जब तय समय पर हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो इसके बाद खोज अभियान चलाया गया है. एमआई-8टी एक दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे वर्ष 1960 में डिजाइन किया गया था. रूस के अलावा कई अन्य देशों द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है.

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, कपड़ों के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर...

More Articles Like This

Exit mobile version