Kyiv: रूस ने यूक्रेन पर किया भीषण हमला, एक बच्चे सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कीव: यूक्रेन और के बीच जंग भीषण होती जा रही है. रूस ने यूक्रेन में भीषण हमला किया है. बृहस्पतिवार की रात को उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर हुए रूस के ड्रोन हमले में एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. बृहस्पतिवार को इस बारे में क्षेत्रीय गवर्नर वियाचेस्लाव चौस ने जानकारी दी है.

चौस ने कहा कि हमले में छह और लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शाहेद श्रेणी के छह ड्रोन ने प्रिलुकी के रिहाइशी क्षेत्रों पर हमला किया, जिससे आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा. क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने इसके कुछ घंटे बाद ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रूसी ड्रोन हमले में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे, एक गर्भवती महिला और 93 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं.

क्या कहा राष्ट्रपति पुतिन ने?

शाहेद श्रेणी के ड्रोन ने रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर स्लोबिदस्की जिले में दो अपार्टमेंट पर हमला किया, जिससे आग लग गई और कई निजी वाहन नष्ट हो गए. इन हमलों से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. ट्रंप ने कहा था कि पुतिन ने बुधवार को उन्हें फोन पर “बहुत दृढ़ता से” बताया कि वह रूसी हवाई अड्डों पर सप्ताहांत में हुए यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देंगे.

क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन के साथ उनकी एक लंबी बातचीत हुई और “यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं थी, जिससे तत्काल शांति स्थापित हो सके.” ऐसा पहली बार है, जब ट्रंप ने रूस के अंदर यूक्रेन के हमले पर टिप्पणी की है.

Latest News

US में 30 साल साल बाद फिर खसरे का कहर, न्यूयॉर्क में पहले बच्चे की मौत, टीकाकरण में बरती गई लापरवाही

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाके में खसरे से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो...

More Articles Like This

Exit mobile version