Russia-Ukraine War: रूसी हेलीकॉप्टर को यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने मार गिराया, घायल पायलट बोला…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: कालासागर में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने निशाना बनाया. हमले में ड्रोन ने एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया. हमले के बाद यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा के रेडियो इंटरसेप्ट में रूसी हेलीकॉप्टर के पायलट की आवाज सुनाई दी. इसमें पायलट कह रहा है कि मुझे गोली लगी है, मैं नीचे जा रहा हूं. यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा ने कालासागर में हुए हमले और पायलट के इंटरसेप्ट का वीडियो एक्स पर साझा किया है.

साझा किए गए पहले वीडियो में यूक्रेन का मैगुरा वी5 नौसैनिक ड्रोन रूसी एमआई-8 हेलीकॉप्टर पर हमला करता है. वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन बोट के आसपास गोलीबारी हो रही है. इसके चलते समुद्र के पानी में छींटे पड़ रही हैं. वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को दिखाया गया है. आसमान में दिख रही चमक के बीच मिसाइलें दागी जा रही हैं. इसके बाद हेलीकॉप्टर से कुछ टकराता है और समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है.

दूसरे वीडियो में रेडियो संचार दिखाया गया है. इसमें रूसी हेलीकॉप्टर का पायलट कह रहा है कि 482, मुझे गोली लगी है, मैं नीचे जा रहा हूं. संचार में आगे कहा गया कि एक विस्फोट हुआ और मैं घायल हो गया. हमला पानी से हुआ. फिर एक और चमक हुई. मैं नहीं देख सका कि वह कहां गई, लेकिन वह सीधे मुझ पर लगी और पास में ही विस्फोट हुआ. मैंने इसे हेलीकॉप्टर पर महसूस किया.

वहीं, यूक्रेन की जासूसी एजेंसी जीयूआर ने बताया कि क्रीमिया के पश्चिमी तट पर मिसाइलों से लैस यूक्रेन के मैगुरा वी5 समुद्री ड्रोन ने रूसी एमआई-8 हेलीकॉप्टर को टक्कर मार दी. ऐसा पहली बार हुआ है कि यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने हवाई लक्ष्य को मारा. यूक्रेन रूसी युद्धपोतों पर हमला करने के लिए समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा. यूक्रेन का कहना है कि नौसेना के ड्रोन और मिसाइल हमलों ने सेवस्तोपोल में रूस के प्रमुख नौसैनिक अड्डे को भारी नुकसान पहुंचाया है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This