Russian Attack Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राहत सामग्री वितरण केंद्र पर किया हमला, 24 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian Attack Ukraine: रूस और यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में स्थित एक स्कूल पर रूस ने की बमबारी की. इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. मृतकों में बचाव दल के दो सदस्य भी शामिल हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि स्कूल का इस्तेमाल राहत सामग्री के वितरण केंद्र के रूप में हो रहा था. साथ ही वहां पर लोग शरण भी लिए हुए थे. जेलेंस्की ने कहा कि स्कूल भवन पर एक बार हवाई हमला होने के कुछ देर बाद फिर हमला हुआ. जपोरीजिया सिटी काउंसिल की सचिव रेजीना खारचेंको ने हमले के बाद 27 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है. इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है.

Latest News

Sensex opening Bell: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, 700 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

Sensex opening Bell: हफ्ते के लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में...

More Articles Like This

Exit mobile version