छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बेरहमी, दो निर्दोष ग्रामीणों को मार डाला, सर्च ऑपरेशन शुरू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़: एक बार फिर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है. नक्सलियों ने बीजापुर जिले के दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस इस मामले की जांच करते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

पुलिस ने कहना है कि उसे सूचना मिली कि पामेड थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर और आमपुर गांवों में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हालांकि, अपराध कब हुआ और अपराध का मकसद क्या था, इस बारे में नहीं बताया गया. यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले हुई है. अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुंचाने वाली हैं.

कुछ दिन पहले नक्सलियों ने की थी तीन लोगों की हत्या

मालूम हो कि बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा बीजापुर गांव में 17 जून को नक्सलियों ने 13 वर्षीय बालक सहित तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से ग्रामीण भय में जी रहे हैं. वहीं, अब पामेड थाना क्षेत्र में नक्सिलयों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर ग्रामीणों के डर को और भी बढ़ा दिया है.

एक पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि तीन मृतकों में से दो वरिष्ठ नक्सली कैडर दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे. मोडियम ने इस साल मार्च में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version