Sagar Murder: पत्नी कर रही थी मायके जाने की जिद, गुस्साएं पति ने कर दी हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sagar Murder: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मायके जाने की जिद एक पत्नी के जान पर बन आई. गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया वार
इस मामले में मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि धौर्रा गांव निवासी मोहनी कुशवाहा मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति राजेश उसको मायके जाने से मना कर रहा था. पत्नि जिद करने लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसी बीच गुस्साएं पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला मूक-बधिर थी और दोनों के सात साल से कम उम्र के 6 बच्चे हैं. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी पति राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ...

More Articles Like This

Exit mobile version