Road Accident: सहारनपुर में हादसा, ट्रक ने लोगों को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सहारनपुरः यूपी के सहारनपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां नांगल थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को रौंद दिया. इस हादसे में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार की सुबह हुआ.

स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े थे लोग
जानकारी के अनुसार, शनिवार करीब 9 बजे नांगल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर 10 से 12 यात्री बस के इंतजार में खड़े थे. इसी दौरान खनन से भरा एक ट्रक सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रहा था. इसी दौरान बस स्टैंड के पास चालक संतुलन खो बैठा और खड़े यात्रियों को रौंद दिया.

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पर स्कूली बच्चे भी खड़े थे. इस दुर्घटना में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया.

लोगों ने किया एसडीएम का घेराव
उधर, हादसे के बाद मौके पर नागल के व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने एसडीएम का घेराव कर दिया. व्यापारियों की मांग थी कि यहां पर साल भर में करीब 50 से 60 लोग मरते हैं और यहां पर ओवरब्रिज बनवाया जाए. ताकि इस तरह के हादसे न हो. एसडीएम समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल
मृतकों में नोमान पुत्र नौशाद निवासी पांडोली रोड नागल जैनपुर और लक्की पुत्र जितेंद्र निवासी जैनपुर सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है. जबकि घायलों में मोंटी पुत्र विनोद निवासी जैनपुर, गुलबहार पुत्र गय्युर निवासी सलेमपुर और सुमित पुत्र ऋषिपाल निवासी मनोहरपुर शामिल हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version