School Bus Fire: पटना में आग का गोला बनी स्कूली बस, बच्चों में मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां मंगलवार की शाम बच्चों से भरी एक स्कूली बस में आग लग गई. हालांकि संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए. यह घटना पटना में सिटी बाईपास के पास हुई.

बताया जा रहा है कि बच्चों को घर लेकर जा रही एक स्कूली में पटना में सिटी बाईपास के पास शाम को करीब चार बजे अचानक बोनट से धुआं निकलने लगे. इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. शोर-शराबा के बीच बस में सवार 20 बच्चों को बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. संयोग अच्छा रहा कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही बच्चों को सकुशल बस से नीचे उतार लिया गया. वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This