Serbia: मकान में लगी आग, चार बच्चों सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Serbia: सर्बिया से बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय एक घर में आग लग गई. सूचना पर जब तक पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक 6 लोगों की मौत हो हो चुकी थी. बताया गया है कि मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय लगी आग
नोवी साद शहर सर्बिया की राजधानी बेलग्राड से करीब 90 किलोमीटर दूर है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आग लगी. मृतकों में शामिल चार बच्चों की उम्र दो से सात वर्ष के बीच है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version