शाहजहां शेख को चार दिन की CBI हिरासत, बशीरहाट कोर्ट ने सुनाया फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः आज (10 मार्च) को पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ने 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर कोलकाता पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंप दी थी.

CBI को मिली शाहजहां शेख की कस्टडी
सीआईडी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए उच्च न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि ईडी अधिकारियों पर हमले से संबंधित मामला मुख्य आरोपी शाहजहां की हिरासत के साथ सीबीआई को सौंप दिया जाए.

हाईकोर्ट ने आगे कहा था, “आरोपी एक राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति है. जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए. तकरीबन दो महीने तक फरार रहने के बाद शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया.”

कथित राशन घोटाले के सिलसिले में उनके संदेशखाली आवास पर छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हमले के अलावा शाहजहां पर अपने गुर्गों के साथ जमीन हड़पने, जबरन वसूली और महिलाओं पर ज्यादती करने का भी आरोप है. उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version