Shahrukh Khan: सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली जान से मारने की धमकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahrukh Khan Threats: सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी फैजान खान नामक एक व्यक्ति ने दी है. इस मामले में महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. रायपुर के आरोपी ने अभिनेता से भारी फिरौती की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक कॉल पर धमकी मिली है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पिछले वर्ष अक्तूबर में मिली थी धमकी
मालूम हो कि शाहरुख खान हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं. इससे पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं. पिछले वर्ष अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं. इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी.

संजय गुप्ता ने ट्वीट कर की थी शाहरुख की तारीफ
पिछले वर्ष मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर शाहरुख की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि, ‘90 के दशक में शाहरुख इकलौते ऐसे एक्टर थे जो अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके. उन्होंने कहा कि गोली मारनी है तो मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा. मैं पठान हूं. शाहरुख आज भी वैसे ही हैं.’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This