शिकोहाबाद: स्कूल के पास मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, SOG के दो जवानों को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter In Shikohabad: शुक्रवार को दिनदहाड़े फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के नगला कन्हई क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. स्कूल के पास छीपे बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एसओजी के दो जवान घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. एक जवान की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. वहीं पुलिस ने स्कूल के बाहर घेराबंदी कर ली. पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए.

बताया गया है कि इटावा से भागे हुए दो बदमाश सबसे पहले स्वामीनगर पहुंचे. यहां से श्रीराम रिसोर्ट के पास किसी ग्रामीण की बाइक लेकर भागे. इसके बाद नगला कन्हई के स्कूल के पास छिप गए. जब एसओजी की टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में एसओजी के दो जवानों को गोली लगी, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए. पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था. दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी.

शुक्रवार को पुलिस दो बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची. यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी. इस दौरान बदमाश पुलिस से बचकर गांव नगला कन्हाई के प्राथमिक विद्यालय के पास छिप गए. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई.

एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई. दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जवान डेविड की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This