Shivpuri Road Accident: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shivpuri Road Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार की देर रात शिवपुरी जिले के गुना-शिवपुरी फोरलेन स्थित बदरवास बाईपास के पास तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

शिवपुरी की ओर जा रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के रहने वाले प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट और एक अन्य कार से गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे.

गुना-शिवपुरी फोरलेन पर हुई दुर्घटना
इसी दौरान शिवपुरी जिले के गुना-शिवपुरी फोरलेन स्थित बदरवास बाईपास के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइर से टकराई गई. कई पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे गिर गई.

इस हादसे में शिवजी और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सुबह गोलू का शव झाड़ियों में मिला. चार घायलों को गुना अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर शिवपुरी रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

घायलों का चल रहा है उपचार
गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार गुना के अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गुना से किसी काम से ग्वालियर जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक और घायल के परिजनों को दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर रही है.

Latest News

भागलपुरः गंगा में पलटी नाव, 12 मजदूर तैरकर बाहर निकले, 6 लापता, तलाश में जुटी SDRF

Bhagalpur Boat Capsize: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार को भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत...

More Articles Like This

Exit mobile version