कनाडा में वारदात: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting In Canada: कनाडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां टोरंटो शहर में शनिवार की देर शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं. इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी.

टोरंटो पुलिस सेवा ने इसको सक्रिय गोलीबारी की घटना बताया. यह घटना मिडटाउन टोरंटो में साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई. सीटीवी न्यूज के मुताबिक, यह हर साल आयोजित होने वाला एक लैटिन फेस्टिवल है.

क्या बताया पुलिस ने?

पुलिस ने एक्स पर कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें गोली से घायल छह लोग मिले. इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे इस इलाके से दूर रहें.

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है. गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई, इसके बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी गई. जांच की जा रही है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This