‘पार्टनरशिप बनाने के बजाय चेज करने की कोशिश कर रहे थे’, इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND Vs ENG T20 Series: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा. पांचवें टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 257 रन का टार्गेट दिया था. हालांकि, भारत 201 रन पर ही सिमट गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. साथ ही फील्डिंग भी खराब रही. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान सामने आया है.

श्रेयस अय्यर ने किये ठहराया ज़िम्मेदार

ग्लैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने को मिला. जैसे हालात, समझ और उनके हिसाब से खुद को ढालना. यह सबसे अच्छी पिच थी जिस पर हमने खेला. बल्लेबाजी में हमारा अप्रोच अलग था. पहले मैच से ही हालात बदलते रहे. एक प्रोफेशनल के तौर पर हमें हालात को समझना होगा और उनके हिसाब से ढलना होगा.”

फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है IND Vs ENG T20 Series

अय्यर ने आगे कहा, “यह बताना जरुरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उसे सुधारने की जरुरत है. खासकर विदेशों में, जहां मैदानों का साइज और डाइमेंशन अलग-अलग होते हैं. हमने कैच छोड़े जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा. शायद हम 220-225 रन का टारगेट चेज कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.”

हर गेंदबाज महंगा साबित हुआ

इस मुकाबले में टीम इंडिया के हर गेंदबाज़ का ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला. प्रिंस यादव ने 4 ओवरों में 60 रन दिए. वहीं, अक्षर पटेल ने 63 रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 38. अर्शदीप सिंह ने 33 रन लुटाए. वहीं, सूर्यांश शेडगे ने 3 ओवरों में 39 रन दिए. इसके अलावा शिवम दुबे ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिया. हालांकि, वो उस ओवर में 22 रन दिए.

हम सीधे चेज करने की कोशिश कर रहे थे

कप्तान ने आगे कहा, “हमारे लगातार विकेट गिरते रहे. हम साझेदारी करने की जगह सीधे चेज करने की कोशिश कर रहे थे. हमें चाहिए कि हम गेंदबाजों को टारगेट करें इसके लिए समय लेना होगा. उनकी गेंदबाजी एकदम सटीक थी. जोस बटलर शानदार खेले और हैरी ब्रूक ने अपनी पारी से मैच का रुख पलट दिया.”

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन, अपने 39वें जन्मदिन के पहले ही ली अंतिम सांस

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This