Siddarthnagar: गांव में घुसा तेंदुआ, आठ लोगों को किया जख्मी, पकड़ने में जुटा वन विभाग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Siddarthnagar News: सोमवार की सुबह यूपी के इटवा थाना क्षेत्र के हटवा खास गांव में एक तेंदुआ घुस गया. वह एक-एक करके आठ लोगों को जख्मी कर दिया. लोगों ने तेंदुआ पर लाठी-डंडे से वार किया, तेंदुआ एक घर में छिप गया. लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों की उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के हटवा खास गांव में एक तेंदुआ घुस गया. तौफीक नाम के 18 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुन लोग घरों से बाहर निकले. जैसे ही लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी, वह भयभीत हो गए.

इसके बाद लाठी-डंडा लेकर लोगों ने तेंदुआ को भगाना तो उसने लोगों पर हमला बोल दिया. आठ लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद एक घर में छिप गया. जानकारी के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के साथ तेंदुए को पकड़ने में जुटे हुए हैं. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों भी उपचार चल रहा है. हालांकि, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version