Sitapur: चलती मालगाड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur: रविवार की देर रात सीतापुर जिले के परसेंडी रेलवे स्टेशन पर चलती मालगाड़ी की एक बोगी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग की वजह से बोगी में रखा लाखों का सामान जल गया. सूचना पर फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची. सोमवार की सुबह तक फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे. बताया गया है कि यह मालगाड़ी दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी. बोगी में कोयले के गत्तों के साथ खिलौना व अन्य सामान रखा हुआ था.

मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी सीतापुर से बुढ़वल रेल लाइन पर टप्पा खजुरिया स्टेशन से रविवार रात गुजर रही थी. परसेंडी रेलवे स्टेशन के पास इसमें धुआं निकलता दिखा. जिस पर स्टेशन मास्टर की सूचना पर परसेंडी स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी रुकवाकर जांच की. धुआं निकलने की जानकारी उच्चाधिकारियो दी गई.

मालगाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों के साथ ही दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुंच गईं. रातभर बोगी में लगी आग बुझाने का काम चलता रहा. सोमवार सुबह भी दमकल कर्मी आग बुझाते रहे. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से बोगी में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया. जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसमें कोयला, मोबिल, जूते, टायर व बच्चों के खिलौने आदि रखे हुए थे. वहीं, आग लगने के बाद बोगी को अलग कर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version