Sitapur: बीजेपी नेता के फार्म हाउस पर दिखा बाघ, मचा हड़कंप, लोगों में भय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur: शनिवार की देर रात सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में स्थित एक बीजेपी नेता के फार्म हाउस पर बाघ देखा गया. इससे लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुट गए.

वीडियो साझा कर दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खेवटा रामपुर में बीजेपी नेता मुनेंद्र अवस्थी का एक फार्म हाउस बना हुआ है. यहां शनिवार की देर रात एक बाघ को देखा गया. इसकी जानकारी भाजपा नेता के पुत्र नमींद्र अवस्थी ने वीडियो के साथ साझा की.

बाघ पर नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी हुई है वन विभाग की टीम
इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ पर नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी हुई है. उधर क्षेत्र में बाघ देखे जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. बाघ को लेकर लोग भयभीत है.

Latest News

नेपाल में मौत की बाढ़! अब तक 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता, तलाश जारी

Nepal Flood: बीते दिनों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में अब तक...

More Articles Like This

Exit mobile version