UP: केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने से पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे यति संयासी, महामंडलेश्वर को Z प्लस सुरक्षा की मांग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः रविवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे यति सन्यासियों को पुलिस ने रोक दिया. इससे नाराज 6 यति संयासी कलक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं. संनायासियों की मांग है कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए. आपको बता दे कि इस मांग को लेकर यति संयासियों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी से 25 दिसंबर 2023 को एक पदयात्रा भी निकाला था.

मालूम हो कि रविवार सुबह 6 यति सन्यासी डासना देवी मंदिर से केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने के लिए रवाना होने वाले थे. इससे पहले ही सुबह आठ बजे इलाके की पुलिस मंदिर पर धमक पड़ी. श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए सभी संयासी आंदोलनरत हैं. यति संयासियों ने अब 21 जनवरी से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया था.

पुलिस ने श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को लेकर ये अनशन एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था, उसके बाद इसकी तारीख सात दिन आगे बढ़ा दी गई थी. यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि पुलिस ने उनके शिष्यों को मंत्री के घर जाने से रोक दिया. पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के घर नहीं जा सकते, इसके अलावा कहीं और अनशन कर सकते हैं. जिसके बाद 6 यति संयासी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version