Somalia Passenger Plane Crash: सोमालिया के समुद्र में पैसेंजर प्लेन की हुई क्रैश लैंडिंग, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Somalia Passenger Plane Crash: एक यात्री विमान की सोमालिया के समुद्र में क्रैश लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया है. विमान की समुद्र में हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. यह घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुई, जहां एडेन अब्दुले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.

तकनीकी खराबी की वजह से समुद्र में गिरा विमान

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह विमान रनवे से फिसलकर भारतीय महासागर के उथले पानी में जा गिरा, लेकिन सभी 50 यात्रियों और पांच क्रू सदस्य सुरक्षित बच गए. किसी की मौत या गंभीर चोट नहीं आई. सोमालिया की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, स्टार्स्की एविएशन का फॉकर 50 विमान (रजिस्ट्रेशन 6O-YAS) मोगादिशु से उत्तरी शहर गलकायो जा रहा था. टेकऑफ के लगभग 15 मिनट बाद तकनीकी समस्या आने पर पायलट ने वापस लौटने की अनुमति मांगी.

लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर रुक नहीं पाया

लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर रुक नहीं पाया, ओवरशूट हो गया और हवाई अड्डे के पास समुद्र तट पर रेत और उथले पानी में रुक गया. विमान के पंख और नाक क्षतिग्रस्त हो गए. एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में यात्रियों को विमान से उतरते और सुरक्षित चलते दिखाया गया है. रेस्क्यू टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला. सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है. पायलट के त्वरित और शांत निर्णय ने सभी यात्रियों की जान बचाई.

सोमालिया के परिवहन मंत्री मोहम्मद फराह नूह ने पुष्टि की कि सभी लोग सुरक्षित हैं. घटना की जांच शुरू हो गई है, ताकि तकनीकी खराबी का कारण पता लगाया जा सके. यह घटना सोमालिया में विमानन सुरक्षा के लिए एक बड़ा सबक है, लेकिन पायलट की बहादुरी से एक बड़ा हादसा होने से बय गया.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version