राजा रघुवंशी का कत्ल करने वाली पत्नी सोनम को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये बड़ी शर्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Raghuvanshi Wife Get Bail: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह शिलॉन्ग की जेल में बंद थी. अब अदालत ने उसे रिहा करने का आदेश दिया है. इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है. हालांकि, कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि सोनम रघुवंशी जमानत में शिलांग छोड़कर नहीं जा सकती. सोनम को हर रोज थाने में जाकर हाजिरी लगानी होगी.

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने पुष्टि करते कहा कि सोनम को जमानत मिल गई है, मैंने उनके पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब सोनम की गिरफ्तार किया था, तब उसे कारण नहीं बताया था कि पुलिस उसे क्यों गिरफ्तार कर रही है. इसी आधार पर वकील ने बहस करते हुए उसे जमानत दिलवाई है. विपिन ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पैसे की ताकत दिखाकर जमानत ली गई है. उन्होंने कहा कि उसके माता-पिता ने कहा था कि 1 साल में सोनम को बाहर लाकर दिखाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि सोनम का भाई गोविंद भी झूठा है, वह हमारे घर आकर पल-पल झूठ बोलता रहा.

सोनम ने तीन बार दायर की थी जमानत याचिका

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना राजा रघुवंशी के परिवार के लिए एक बड़ा झटका है. सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पिछले कई महीनों से शिलांग जेल में बंद थी. उन्होंने इससे पहले तीन बार अदालत में जमानत याचिकाएं दायर की थीं. हालांकि हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि अदालत ने उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया था. इस मामले राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले लोकेन्द्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलॉम जेम्स को पहले ही जमानत दे दी थी. अब अदालत ने जमानत याचिका को मंजूर करते हुए सोनम को भी जमानत दे दी है. सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह, जिन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम रघुवंशी का साथ दिया था, वह अभी भी जेल में बंद हैं.

जाने क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी पिछले साल मई में हुई थी. इसके बाद दोनों अपने हनीमून के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलांग रवाना हो गए थे.  बाद में कई दिनों तक लापता रहने के बाद 2 जून को शिलांग की एक घाटी में राजा का शव मिला था. शुरू में यह शक था कि उनकी हत्या कर उनके शव को खाई में फेंक दिया गया था. फिर मामले में बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब पता चला की हत्या के पीछे पत्नी सोनम का हाथ है और उसने अपने  प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है. हत्या के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था. पुलिस जांच में पता चला था कि पत्थर से वार भी किया गया था और हत्या में पत्नी सोनम ही मास्टमाइंड निकली थी. सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम संबंध थे और उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर ही पूरी घटना को अंजाम दिया था. बाद में सोनम को 9 जून को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया था. तबसे वह जेल में बंद थी.

Latest News

Varanasi: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी पर जोर दिया.

More Articles Like This