Sonipat Crime: पिस्टल की नोंक पर अकाउंटेंट से सवा पांच लाख की लूट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat Crime: हरियाणा से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर सेक्टर-7 मोड़ के पास स्थित कूरियर कंपनी के स्टोर पर अकाउंटेंट को पिस्टल की नोंक पर लेकर लूट की वारदात हुई है. बदमाश पांच लाख से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

कूरियर स्टोर में घुसे सिर पर हेलमेट लगाए दो बदमाश
जानकारी के अनुसार, बहालगढ़ रोड पर डिलीवरी कूरियर के नाम से कार्यालय है. कार्यालय में रितिक नाम का युवक अकाउंटेंट का काम देखता है. रोज की तरह शुक्रवार को भी रितिक सुबह पांच बजे आकर कार्यालय को खोला. इसी बीच करीब सवा पांच बजे सिर पर हेलमेट लगाए दो बदमाश कार्यालय में आए.

अकाउंटेंट को मारपीट कर खुलवाया तिजोरी
दोनों ने अंदर आते ही रितिक पर पिस्टल तान दिया और उसे मारपीट कर तिजोरी में कोड भरवाकर उसे खुलवा लिया. इसके बाद बदमाशों तिजोरी से 5.17 लाख रुपये की नकदी निकाल लिए. बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. रितिक ने तत्काल घटना की जानकारी अधिकारी और पुलिस को दी. कुछ ही देर में सेक्टर-27 थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरा देखा.

एसीपी नरसिंह ने बताया
इस संबंध में एसीपी नरसिंह ने बताया कि सुबह सवा पांच बजे कूरियर कंपनी के कार्यालय में लूट की शिकायत मिली. जिस पर जांच की जा रही है. मामले में किसी परिचित की संलिप्तता मिल सकती है. सुबह पांच बजे कार्यालय खोलने की जानकारी किसी जानकार को ही हो सकती है. जल्द ही मामले की पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This

Exit mobile version