Spicejet: विमान के शौचालय में एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने कही यह बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में दुर्भाग्य से एक यात्री से शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा. 16 जनवरी को उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी. स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया.

विमानन कंपनी यात्री को रिफंड करेगी किराया
इस संबंध में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई. स्पाइसजेट ने यह भी कहा है कि मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में करीब एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसे यात्री को पूरा किराया रिफंड किया जा रहा है.

Latest News

रियाद हवाई अड्डे पर हमलाः घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Riyadh Airport Attack: पिछले महीने सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में...

More Articles Like This

Exit mobile version