Punjab: पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कमल विहार के रहने वाले तीनों आरोपी प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के कहने पर देश की सरकारी विभागों की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
सोशल मीडिया के जरिए पाक डॉन के टच में आए
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी के टच में आए थे. पंजाब ही नहीं अन्य स्टेट में जाकर उनकी गतिविधियों को पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा था. इस मामले के पास पुलिस को सबूत हासिल हुए है, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते. जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है. कमिश्नर ने बताया कि, इस बात के पुख्ता सबूत और रिकॉर्ड मौजूद हैं कि इन देश विरोधी गतिविधियों के लिए आरोपियों को विदेशों से फंडिंग की जा रही थी. पुलिस को बैंक खातों और चैट रिकॉर्ड से जुड़े अहम सबूत भी मिले हैं. आरोपी 3 से 4 महीने से एक्टिव है और जालंधर की सूचनाएं भी आरोपियों ने लीक की थी.
पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना
आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है. तीनों आरोपी आपस में अच्छे दोस्त है और तीनों ने अन्य स्टेट में जाकर वहां की भी जानकारियां लीक है. जांच में पता चला है कि सूचना लीक करने पर उन्हें भारी मात्रा में पैसा मिला. शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी प्रदीप पहले शहजाद भट्टी के टच में सोशल मीडिया के जरिए आया था और उसके बाद अन्य दोनों साथी उसके टच में आए. इस दौरान उन्होंने युवाओं के बहला फुसलाकर उनसे सूचनाएं लीक करवाई और उसके बदले में मोटे पैसे दिए गए.
ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका सामने आई है. ऐसे में जल्द अन्य 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी और कई खुलासा होने की संभावना है. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें. वेनेजुएला के मुश्किल वक्त में सहारा बना भारत, शुरू हुआ ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’

