Srinagar: कुलगाम में सड़क हादसा, चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः श्रीनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में शनिवार दोपहर में हुआ. एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में जहां चार लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड से श्रीनगर जा रहा एक वाहन निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि घटना के समय वाहन में 7 पर्यटक सवार थे. सभी पंजाब के मोगा जिले से थे.

अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 4 को मृत घोषित कर दिया. तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में पंजाब के अंतर्ग मोगा के निवासी संदीप शर्मा (28 वर्ष), रोमी (26), जगदीश उर्फ हनी (23) और गुरमीत सिंह (23 वर्ष) शामिल हैं. जबकि घायल हरचंद सिंह (34), करनपाल (25), आशू (18) का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version